फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, prime minister, narendra modi, protest against not ban, jalandhar, punjab

नोटबंदी के विरोध में प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 27 Nov 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 27 Nov 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
protest, prime minister, narendra modi, protest against not ban, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नोबंदी के खिलाफ सांझी ट्रेड एक्शन कमेटी रविवार को सड़कों पर उतर आई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कमेटी के हरिमनि सिंह, राम किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से की गई नोटबंदी का सबसे बुरा असर गरीब मजदूर पर पड़ा है।
विज्ञापन


बैंकों से अपने ही रुपये लेने के लिए गरीब मजदूर बैंक की लाइनों में लगकर अपनी दिहाड़ी खराब कर रहे हैं। इसके अलावा इस फरमान के बाद से देश भर में अब तक 100 से ज्यादा गरीब अपनी जान गवां चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के काले धन को खत्म करने की इस मुहिम का असर काले धन वालों पर दिखाई तो नहीं दे रहा, बल्कि इससे गरीबों को रोटी के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चंद लोगों के काले धन को सफेद करने के मकसद से नोटबंदी का यह फैसला लिया है। इन नेताओं ने कहा कि वह 28 नवंबर को बंद का समर्थन करते हैं व भारी संख्या में इस भारत बंद में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को भारत बंद के दौरान पठानकोट बाईपास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed