{"_id":"58ac3a034f1c1b9954b240e7","slug":"protest-parent-s-protest-children-fees-matter-shiv-jyoti-parents-association-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नोटिस पर अभिभावकों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को नोटिस पर अभिभावकों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव ज्योति पेरेंट्स एसोसिएशन ने मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के बाहर धरना दिया। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों से ज्यादा फीस वसूली जा रही है। फीस अदा न करने की स्थिति में फेल करने की धमकियां दी जा रही है।
इस बात पर मंगलवार को अभिभावक स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। उन्होंने अर्द्धनग्न होकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। माहौल तनावपूर्ण होता देखकर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाना 3 की पुलिस ने मामला शांत करवाया। शिव ज्योति पेरेंटस एसोसिएशन के कमलदीप सिंह ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट की ओर से हर साल बेवजह फीस को बढ़ा दिया जाता है।
एसोसिएशन की ओर से फीस बढ़ाने पर कोर्ट में ले जाया गया है, लेकिन इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन बच्चों व उनके अभिभावकों को परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल की ओर से बच्चों को धमकी दी जाती है कि अगर उनके माता-पिता ने फीस अदा नहीं की तो बच्चों को फेल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस धमकी भरे नोटिस को बच्चो की डायरियों में लगा दिया जाता है। यही नहीं स्कूल टीचर की ओर से क्लास में सभी के सामने कुछ बच्चों को फीस के लिए बेइज्जत किया जाता है। इससे बच्चे मानसिक तौर पर परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में डीसी की ओर से यह आर्डर दिए गए थे कि कोई भी स्कूल बच्चों की डायरी या उनके हाथ कोई नोटिस नहीं देगा। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधी की ओर से बच्चों को नोटिस देकर तनावग्रस्त किया जा रहा है।
स्कूल के बाहर धरना दे रहे अभिभावकों को किसी तरह मनाया गया। इसके बाद उनके प्रदर्शन से आहत स्कूल की महिला टीचरों ने भी धरना लगा दिया। उन्होंने शांतिपूर्वक धरने पर बैठकर इस रोजमर्रा की समस्या को हल करने की मांग की। प्रिंसिपल रवि सूता ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी बच्चे को कोई धमकी नहीं दी गई है। जिन बच्चों ने अब तक फीस नहीं दी है, उन्हें मात्र रिमाइंड करवाया गया है। कुछ लोग बेवजह इस मामले को तुल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन पेरेंटस की ओर से धरना प्रदर्शन किए जाने से तंग आकर स्कूल की टीचर भी धरने पर बैठने को मजबूर हुई हैं।