फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest of villagers

धार्मिक स्थल पर लगे पेड़ को छांटने पर विवाद, कोतवाली का घेराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
protest of villagers
टांडा। क्षेत्र के एक गांव में धर्मस्थल पर मौजूद पेड़ को दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा छांटने पर ग्रामीणों ने देर रात कोतवाली में जमकर हंगामा किया। इस पर कोतवाली प्रभारी और सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की और दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, समाचार लिखे जाने तक मामले में समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम लखमन नंगला में मौजूद एक धर्मस्थल पर एक पीपल का पेड़ लगा है। उसी धर्मस्थल के बराबर में गांव के ही व्यक्ति की जमीन थी। जिसे उस व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति को 15 दिन पहले ही बेच दिया था। शनिवार देर रात ग्रामीणों ने देखा कि धर्मस्थल पर लगे पेड़ की सभी डालियों को काट दिया गया है। जिसे देखते ही ग्रामीण भड़क गए और बड़ी संख्या में कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली का घेराव कर हंगामा शुरूकर दिया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने सभी ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ श्रीकांत प्रजापति भी पहुंच गए। उन्होंने गांव में जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। समचार लिखे जाने तक मामले में समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। सीओ श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लेकिन, भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो, इसके लिए दोनों पक्षों के लोगों को पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed