फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, labour union, workers organization, student organization, muktsar, jalandhar

मजदूर, मुलाजिम और विद्यार्थी संगठनों का धरना

Tue, 07 Jun 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Tue, 07 Jun 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
protest, labour union, workers organization, student organization, muktsar, jalandhar
मुक्तसर के मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन करते हुए मजदूर, मुलाजिम व छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला
जिला संगरूर के गांव बालद कलां में दलितों पर किए गए अत्याचार एवं अन्य मांगों पर मंगलवार को विभिन्न मजदूर, मुलाजिम और विद्यार्थी संगठनों की ओर से मिनी सचिवालय के सामने धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में 32 प्रतिशत दलितों की आबादी होने के बावजूद उन्हें बनती तीसरे हिस्से की पंचायती जमीन नहीं दी जा रही है। गांव बालद कलां में दलित तीसरे हिस्से की पंचायती जमीन पर सांझा तौर पर बीते तीन सालों से खेती करते आ रहे थे।
विज्ञापन


वक्ताओं ने दलितों को तीसरे हिस्से की पंचायती जमीन स्थायी तौर पर देने, लैंड सीलिंग एक्ट लागू करने की मांग की। इस दौरान पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब के ज्ञान सिंह, पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के गगन संग्रामी, नौजवान भारत सभा के मंगा सिंह आजाद, कुलदीप सिंह झबेलवाली, इफ्टू के जगदीप सिंह, डेमोक्रेटिक मुलाजिम फ्रंट के पवन कुमार, कीरती किसान यूनियन के बलविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed