फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protest in Jalandhar against demolished of Ravidas temple

गुरु रविदास मंदिर गिराने के खिलाफ रोष मार्च

Tue, 03 Sep 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Protest in Jalandhar against demolished of Ravidas temple
जालंधर में दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरु रविदास मंदिर तोड़ने जाने के विरोध में सिख समुदाय औ? - फोटो : JALANDHAR
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरु रविदास मंदिर तोड़ने जाने के विरोध में मंगलवार को जालंधर में सिख समुदाय और अनुसूचित जाति के लोगों ने मिलकर रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मंदिर का पुननिर्माण करवाने की मांग को उठाया। रोष प्रदर्शनकारियों ने 6 सितंबर को पंजाब के दोआबा क्षेत्र में बंद का ऐलान किया हैं।
विज्ञापन

रोष मार्च शहर के जीटीबी नगर गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर गुरु रविदास चौक तक निकाला गया। मार्च में सिख समुदाय के लोगों के अलावा अनुसूचित जाति की कई जत्थेबंदियां, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, दल खालसा समेत कई धार्मिक संगठन शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया और चेतावनी दी है कि दिल्ली के तुगलकाबाद में तोड़े गए मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया जाए। इस प्रदर्शन में बसपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

शिअद अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि समूह अनुसूचित समाज और सिख भाईचारे की तरफ से 6 सितंबर को पंजाब के दोआबा क्षेत्र को बंद करवाने की घोषणा की गई हैं। उन्होंने कहा कि भीम सेना, टाइगर फोर्स, भिंडरावाला फोर्स इत्यादि मिलकर बंद को सफल बनाएंगे। सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि गढ़शंकर से बसपा के पूर्व विधायक शिंगारा राम सहूंगड़ा को भी झूठे केस में फंसाया गया है, इसलिए उन्हें भी रिहा किया जाए। उल्लेखनीय है कि हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में शिंगारा राम सहूंगड़ा को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed