फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, congress leader's protest, state government, cm, deputy cm, jalandhar, punjab

जालंधर में तीन जगहों पर कांग्रेसियों ने फूंका चिट्टे रावण का पुतला

Mon, 17 Oct 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 17 Oct 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
protest, congress leader's protest, state government, cm, deputy cm, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
जिला कांग्रेस कार्यकर्र्ताओं ने सोमवार को शहर में तीन जगहों पर पंजाब सरकार का चिट्टा रावण नामक पुतला फूंक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के आह्वान पर किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और कैबिनेट मंत्री मजीठिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने जालंधर के कचहरी चौक, दोआबा चौक और श्री गुरु रविदास चौक पर पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


जालंधर नार्थ विधानसभा क्षेत्र में पड़ते दोआबा चौक पर पूर्व मंत्री अवतार सिंह हैनरी के नेतृत्व में चिट्टा रावण का पुतला जलाया गया। इस दौैरान नार्थ हलके से भाजपा विधायक केडी भंडारी भी प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों के निशाने पर रहे। कांग्रेसियों ने शराब की बोतलों के बीच भंडारी के चेहरे वाला चित्र लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैनरी ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के शासन में पंजाब की जवानी को ग्रहण लगा है तथा माफिया के हौसले बढ़े हैं। दोआबा चौक में हैनरी के नेतृत्व में कई कांग्रेसी नेताओं ने बिक्रम मजीठिया व भंडारी के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी और देहाती प्रधान जगबीर सिंह बराड़ के नेतृत्व में कचहरी चौक पर पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।


राजिंदर बेरी और जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब में नशे का जो छठा दरिया बह रहा है, उसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। इस दौरान अमृत खोसला, पार्षद तरसेम लखोत्रा, पार्षद पवन कुमार, डॉ. मनजीत सिंह सरोया, कमलजीत कौर मुलतानी, सुरिंदर कौर, परमजीत सिंह बल, पार्षद सुशील रिंकू, पार्षद-पति मेजर सिंह, राज कुमार राजू, बलजिंदर सिंह, आशा रानी, डॉ. सुनील शर्मा, निर्मल सिंह मौजूद थे। कांग्रेसियों ने श्री गुरु रविदास चौक में भी पुतला फूंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed