फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protest against CAA in Pathankot

सीएए के विरोध में घेरा डीसी ऑफिस

Thu, 09 Jan 2020 09:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Protest against CAA in Pathankot
पठानकोट में डीसी दफ्तर के सामने पुडा ग्राउंड में धरना देते विभिन्न ट्रेड यूनियनों के सदस्य। - फोटो : PATHANKOT
जिले भर की विभिन्न ट्रेड यूनियनों की ओर से इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के बैनर तले मिनी सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन जिला प्रधान संसार चंद के नेतृत्व में किया गया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने रोष मार्च निकाला और पीएम के नाम मांगपत्र डीसी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रवक्ता विजय कुमार, कमल किशोर, मुख्तियार सिंह और जोगिंद्रपाल पनियाड़ ने कहा कि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों से मेहनतकशों के घरों का चूल्हा ठंडा है। उन्होंने कहा कि एनसीआर, एनआरपी और सीएए को वापस लिया जाए, महंगाई पर रोक लगाई जाए, डीजल पर टैक्स कम किया जाए, लेबर एक्ट के कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए, निर्माण के स्थान पर हुई मौत पर मालिक के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएए के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर मजदूरों को परेशान किया गया लेकिन दो साल में निर्माण बोर्ड की ओर से पंजीकृत मजदूरों के खातों में स्कीमों का लाभ नहीं पहुंचा। मिस्त्री, मजदूर यूनियन नेता सुखदेव राज, प्रेम मसीह ने कहा कि आर्थिक फ्रंट पर भी मोदी सरकार बुरी तरह फेल साबित हुई है। मूल मुद्दों से देश का ध्यान भटका कर सीएए और एनआरसी में उलझा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी का हाल भी नोटबंदी की तरह होगा। मौके पर रजनी घरोटा, ज्योति सैनी, शकुंतला, संगीता, कमला, चरणजीत, बबीता, रीना, शांति, निशु, सुमन, रूप रानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed