{"_id":"579f33484f1c1be3762b94cf","slug":"protest-advocates-protest-work-stop-protest-against-powercom-protest-at-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम के विरोध में उतरे वकील, काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरकॉम के विरोध में उतरे वकील, काम ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 01 Aug 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
साथी के घर के बाहर लगाए जा रहे 66 केवी ट्रांसफार्मर के विरोध में वकीलों ने पावरकॉम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर वकीलों ने जहां सोमवार को काम ठप रखा, वहीं पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी भी की।
वकीलों का कहना है कि पावरकॉम के एक्सईएन एसएस सिद्धू अपने काम को ठीक ढंग से अंजाम नहीं दे रहे हैं। उन्होंने एक्सईएन एसएस सिद्धू पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। बार एसोसिएशन के एडवोकेट राजकुमार भल्ला ने कहा कि पावरकॉम की ओर से एडवोकेट आरके मेहमी के नकोदर रोड स्थित घर के बाहर धककेशाही से 66 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
इस मामले में वकील ने अदालत से स्टे लिया हुआ है और पुलिस को भी शिकायत की हुई है। इसके बावजूद पावरकॉम एडवोकेट मेहमी के घर के बाहर 66 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिस वजह से सोमवार को उन्हें पावरकॉम की इस धक्केशाही के विरोध में हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पावरकॉम के अफसरों की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
वहां पर कोई नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। जिस जगह पर पहले ट्रांसफार्मर लगा है, उसी पर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करके लगाया जा रहा है। दूसरी बात यह मामला कोर्ट में है तो विभाग इस बारे में कोई कदम नहीं उठा सकता। पहले यह मामला निचली अदालत में रद्द हो चुका है। विभाग अदालत के फैसले का इंतजार करेगा। विभाग किसी के साथ धक्केशाही नहीं कर रहा है।
-गोपाल शर्मा, नार्थ जोन के डिप्टी चीफ इंजीनियर, पावरकॉम