फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   private school bus full of school children overturned

Jalandhar News: स्कूली बच्चों से भरी निजी स्कूल बस पलटी, हादसा होने से बचा

Sat, 06 Jul 2024 05:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
private school bus full of school children overturned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। गांव तलवंडी कानूनगो के पास बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस पलट गई। संयोग रहा कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। शामचुरासी स्थित निजी स्कूल की बस स्कूल की बस छुट्टी के के बाद बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी और रास्ते में यह हादसा हो गया। बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ राहगीरों की मदद से छात्रों को बाहर निकाला गया। घर पर बैठे माता-पिता जो अपने बच्चों का इंतजार कर रहे थे, उन्हें जब सूचना मिली तो वे बच्चों को लेने के लिए वहां पहुंच गए। मौके पर मौजूद बच्चों के माता-पिता और अन्य लोगों ने बताया कि बस के चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। इन लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ अपना रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन की और से प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती।

उन्होंने कहा कि स्कूल अनुभवहीन ड्राइवरों को कम वेतन पर रखते हैं, जिसके कारण आए दिन निजी स्कूल बसों की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जब स्कूल के प्रिंसिपल से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सामने से आ रहे किसी वाहन के कारण ड्राइवर ने बस को साइड में घुमाया और बस कच्चे रास्ते पर उतर गई और रोकने के दौरान बस खेत में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे जब लोगों ने ड्राइवर पर लाइसेंस नहीं होने का आरोप लगाया तो उन्होंने कहा कि ड्राइवर के पास सभी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed