{"_id":"610ad18a8ebc3e88bc4ec421","slug":"preparations-to-deal-with-the-third-wave-of-corona-in-pathkankot-pathankot-news-pkl4224500143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठकानकोट में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का काम लगभग पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठकानकोट में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का काम लगभग पूरा
विज्ञापन
पठानकोट। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिला पठानकोट में तैयारियां शुरू हो गई है। सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बुधवार को विधायक अमित विज ने नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया।
विधायक ने कहा कि 10 दिन में प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्लांट हर मिनट 960 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा। इस प्लांट से उत्पादन शुरू होने के बाद पठानकोट ऑक्सीजन सरप्लस हो जाएगा। इससे पठानकोट सिविल अस्पताल के 96 बेड के अलावा अन्य जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा बधानी में 30 कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए लेवल-2 के 30 बेड लगाए गए हैं। वहां भी उतनी क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा।
पठानकोट के सभी निजी अस्पतालों को जरूरत के हिसाब से इन हाउस ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा गया है। बता दें, जिले में कोरोना के दूसरे चरण में ऑक्सीजन की शार्टेज आई थी। इसके चलते कोरोना संक्रमितों को दूसरे जिलो में रेफर करना पड़ा था। इसके बाद केंद्र से दो बार टीम सिविल अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट को लेकर मुआयना करने पहुंची थी।
विज्ञापन
इन जगहों से आ रही थी ऑक्सीजन
जिले में कोरोना की दूसरी लहर में पठानकोट के ओजेएस प्लांट से 400, कांगड़ा से 250 और फतेहगढ़ साहिब से 100 ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई हो रही थी। दूसरी लहर के चरम पर पठानकोट में व्यवस्था चरमरा गई थी। अधिकारियों ने बढ़िया प्रबंधन से हालात सुधारे और लोगों को ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी। अब ऑक्सीजन प्लांट लगने से पठानकोट के अस्पतालों को बड़ी राहत मिलेगी।