{"_id":"62603abf41ff5231334ab86f","slug":"powercom-will-deduct-the-electricity-connection-of-those-who-do-not-pay-the-electricity-bill-jalandhar-news-pkl448233566","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम काटेगा बिजली बिल न भरने वालों के बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरकॉम काटेगा बिजली बिल न भरने वालों के बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
जालंधर। बिजली उपभोक्ताओं के पास पिछले लंबे समय से रुकी हुए पावरकॉम की बकाया राशि विभाग के लिए सिरदर्द बन गई है। बिजली विभाग पर बढ़ती बकाया राशि के बोझ ने सरकार को हिलाकर रख दिया है। जालंधर में ही पावरकॉम की करीब 100 करोड़ रुपये की बकाया राशि रुकी है। इस राशि को वापस लाने के लिए पावरकॉम ने अब इन डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जालंधर के ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं को विभाग कई बार नोटिस जारी कर चुका है। इन नोटिस के बाद भी पावरकॉम की झोली खाली की खाली है।
पंजाब में सरकार बदलते ही पंजाब के सरकारी अधिकारियों के काम करने का तरीका बदला है। इसके कारण पावरकॉम ने आदेश जारी किए हैं कि जिन डिफाल्टरों ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई है उनके बिजली कनेक्शन उसी समय काट दिए जाएंगे। फिलहाल पावरकॉम के अधिकारियों ने कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि जिन बिजली उपभोक्ताओं की 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की बकाया राशि है, उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
पावरकॉम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि शहर में कई डिफाल्टर ऐसे हैं जिनका बिजली बिल बकाया लाखों रुपये है। सबसे पहले विभाग ऐसे ही डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने जा रहा है। इसके अतिरिक्त बाकी बकाया राशि वालों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल की बकाया राशि जमा नहीं करवाई है, वह जल्द जमा करवाएं, जिससे कनेक्शन कटने से बचाया जा सके। शहर में लग रहे बिजली कट पर उन्होंने कहा कि शहर में ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने के साथ डी लोड किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर में लोड ज्यादा बढ़ जाता है तो उसमें फाल्ट आ जाता है। लोगों की सहूलियत के लिए मेंटीनेंस का कार्य चल रहा है।