फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Powercom, false documents, 10 thousand fine, court order, moga, jalandhar, punjab

फर्जी दस्तावेज पेश करने पर पावरकॉम को 10 हजार जुर्माना

Thu, 02 Jun 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 02 Jun 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
Powercom,  false documents, 10 thousand fine, court order, moga, jalandhar, punjab
अदालत - फोटो : demo
स्थानीय लोक अदालत ने पावरकॉम को केस की सुनवाई के दौरान फर्जी दस्तावेज पेश करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है। उपभोक्ता को भेजा 42 हजार का गलत बिल भी रद्द करते हुए पावरकॉम अधिकारियों को यह रकम एक माह में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के पास जमा करवाने की हिदायत की गई है।
विज्ञापन


गांव डगरू निवासी बलजिंदर सिंह ने वकील रविंदरपाल सिंह रतिया के जरिये पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ स्थानीय लोक अदालत में अर्जी दायर की थी। इसमें पावरकॉम सब डिवीजन, डगरू ने उसे 42 हजार 744 रुपये का गलत बिल भेजा है। पीड़ित का आरोप था कि पावरकॉम अधिकारियों ने किसी जगह से उतारा बिजली मीटर उसके घर लगाया था, तो उस पर 7411 यूनिटों की खपत हुई थी। इन यूनिटों का बिल भी पावरकॉम अधिकारियों ने पीड़ित उपभोक्ता बलजिंदर सिंह को भेज दिया था।
विज्ञापन


पावरकॉम ने स्थानीय लोक अदालत में पेश किए दस्तावेजों के जरिये पक्ष रखा था कि उपभोक्ता का मीटर की खपत 7411 नहीं, बल्कि सिर्फ 1 रीडिंग की खपत थी। उपभोक्ता को 7410 यूनिटों का सही बिल भेजा गया है। इसके बाद पीड़ित पक्ष के वकील रविंदरपाल सिंह रतिया ने पावरकॉम की दलील एवं पेश किए दस्तावेजों को झूठा करार देते पावरकॉम से मीटर बदली आदेश (एमसीओ) और सर्विस कनेक्शन आदेश (एससीओ) असली रूप में स्थायी लोक अदालत सामने पेश करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक अदालत के आदेश पर पावरकॉम की तरफ से पेश किये एससीओ को पढ़ने से पाया गया कि उपभोक्ता के घर 7411 यूनिट चला खराब मीटर लगाया गया था। इस तरह पहले पेश किए एससीओ में अंत्र एवं और अदालत को गुमराह करने पर स्थानीय लोक अदालत के सदस्य सुखदेव सिंह बराड़ और इंजीनियर बख्शीश सिंह ने तथ्यों को पढ़ने एवं उपभोक्ता के वकील रविंदरपाल सिंह रत्तिया की दलीलों से सहमत होते पीड़ित उपभोक्ता को पावरकॉम द्वारा भेजे 42 हजार 744 रुपये का गलत बिल रद्द करने के आदेश दिए। साथ ही अदालत में फर्जी दस्तावेज पेश करने पर पावरकॉम को 10 हजार रुपये जुर्माना एक माह में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के पास जमा करवाने का आदेश दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed