फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Powercom engaged in electricity maintenance in summer

गर्मियों में बिजली मेंनेटेंस में जुटा पॉवरकाम

Sun, 03 Apr 2022 07:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Powercom engaged in electricity maintenance in summer
जालंधर। बिजली विभाग गर्मी के आते ही मेंटीनेंस में जुट गया है। नौ फीडरों में मेंटीनेंस के कार्य से शहर के 16 से ज्यादा इलाकों की बिजली बंद रही। रविवार को ज्यादा गर्मी होने के कारण लोगों को कईं घंटे तक बिना बिजली के बिताने पड़े। पॉवरकॉम ने दावा किया है कि आगे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए बिजली मरम्मत का काम शुरू किया गया है। यहां के निवासियों का कहना है कि सर्दी के दौरान ही मेंटीनेंस का कार्य किया जाना चाहिए था। जिससे गर्मी में परेशानी का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन

आम लोगों का कहना है कि उस समय बिजली की मांग कम थी और शिकायतें भी कम थीं। जिसकी वजह से कर्मचारियों के पास समय था। अब जबकि गर्मी की शुरू हो चुकी है तो कई इलाकों में बिजली मरम्मत के नाम पर बिजली बंद रखी जा रही है। इन फीडरों की मरम्मत के नाम पर रविवार को शहर के 9 फीडरों से बिजली की सप्लाई लेने वाले 16 इलाकों की बिजली सुबह 10 बजे गुल हो गई। शहर के 9 फीडरों में 11 केवी बल्लां, 11 केवी बेदी, 11 केवी ड्रेन, 11 केवी विवेकानंद, 11 केवी बुलंदपुर रोड, 11 केवी कोल्ड स्टोर, 11 केवी ग्लोब कालोनी, 11 केवी इंडस्ट्रियल -1, 11 केवी इंडस्ट्रियल -2 शामिल थे। इन फीडरों की मरम्मत के चलते अमन नगर, कमल पार्क, अमर गार्डन, भगत सिंह कालोनी, फोकल प्वाइंट, गदईपुर, गांव बल्लां, गांव बुलंदपुर, गांव रायपुर, गांव रंधावा मसंदा, दादा कालोनी, संजय गांधी नगर, सैनी कालोनी, सईपुर, फोकल प्वाइंट आदि में बिजली बंद रही।
विज्ञापन

फीडरों की मरम्मत और चेकिंग के चलते बंद रखी गई बिजली - डिप्टी चीफ इंजीनियर
इस बारे में पॉवरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह का कहना है कि गर्मियों के मद्देनजर बिजली फीडरों की मरम्मत जारी है। गर्मियों में फीडरों में कितना लोड पड़ रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है। शहर में किसी प्रकार का पावर कट नहीं लगाया जा रहा है, फीडरों की मरम्मत के कारण बिजली बंद रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली फीडरो की मरम्मत करवाने का मकसद यह है कि गर्मियों में लोगों को बिजली खराबी से जूझना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed