फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Powercom consumers depositing electricity bill even electricity bill filled

बिजली बिल जमा करना के लिए पावरकॉम करेगा उपभोक्ताओं को फोन, फिर भी बिजली बिल न भरा तो गुल होगी बत्ती

Tue, 15 Dec 2020 05:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Powercom consumers depositing electricity bill even electricity bill filled
जालंधर। बिजली उपभोक्ताओं को पावरकॉम ने एक सुविधा दी है। पावरकॉम उपभोक्ता को पहले मोबाइल मैसेज के जरिये बिल जमा करवाने के लिए सूचित करता था। अब विभाग बिजली उपभोक्ता को मैसेज के साथ-साथ बिजली बिल जमा करवाने के लिए फोन भी करेगा। पावरकॉम ने एलान किया है कि अगर किसी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं करवाया है तो उसका बिजली कनेक्शन काटने या कोई अन्य कोई कार्रवाई करने से पहले पावरकॉम उपभोक्ता को बिजली बिल जमा करवाने के लिए फोन करेगा। फोन के बाद अगर उपभोक्ता समय रहते बिल जमा करवा देता है तो उसका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। हालांकि अगर उपभोक्ता का फोन नंबर पावरकाम के पास अपडेट नहीं है तो उसे इस सुविधा से हाथ धोना पड़ सकता है। विभाग का कहना है कि सभी उपभोक्ता अपने फोन नंबर जरूर विभाग के पास अपडेट करवा दें, क्योंकि अगर बिजली बिल की तारीख निकल गई है तो उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा है। उधर, पावरकॉम के नॉर्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैन इंद्र दानिया ने कहा कि बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को फोन किया जाएगा, लेकिन फोन उन्हीं उपभोक्ता को जाएगा, जिनका फोन नंबर पावरकॉम के पास रजिस्टर्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed