फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Policemen held hostage after stopping DJ from playing at midnight

आधी रात को डीजे बजाने से रोकने पर पुलिसकर्मियों को बंधक बना पीटा

Sun, 02 May 2021 07:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Policemen held hostage after stopping DJ from playing at midnight
मोहल्ला रामनगर प्रीतनगर के घर में डीजे बंद करवाना पुलिस कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। डीजे बंद करवाने गए एएसआई और हेड कांस्टेबल पर लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस कर्मचारियों की पिटाई की, वर्दी फाड़ी और मोबाइल छीनकर घर के कमरे में बंधक बना लिया। बंधक बने एएसआई ने किसी तरह साथी कर्मचारियों को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद भारी पुलिस बल ने बंधक बने एएसआई और हेड कांस्टेबल को छुड़वाया। थाना दो पुलिस ने मामले में 9 लोगों को नामजद किया है। हमलावरों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि, 35 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई तरसेम पाल सिंह (50) ने बयान में बताया कि वह और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार शनिवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें नाइट मुंशी से सूचना मिली कि मोहल्ला रामपुरा, प्रीतनगर में दर्शी सिंह के घर में जश्न चल रहा है। उक्त लोगों ने तेज आवाज में डीजे लगाया है और शोर शराबा कर रहे हैं। इसके बाद वह दोनों वहां पहुंचे तो वहां 35 लोग मौजूद थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उक्त लोगों को नाइट कर्फ्यू का हवाला देकर समझाने की कोशिश की तो कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों की वर्दियां भी फाड़ दीं। उसके बाद घर से कई महिलाएं और व्यक्ति निकले, जिन्होंने उन्हें पकड़ा और घर के अंदर ले जाकर फिर से मारपीट की। हेड कांस्टेबल अनिल ने थाना में फोन करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीन लिया और कमरे में बंद कर दिया। एएसआई ने बताया कि उन्होंने अपने फोन से थाना में जानकारी दी तो पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच उन्हें कमरे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचा। इसके बाद उक्त सभी लोग घर से फरार हो गए। थाना प्रभारी दविंदर प्रकाश ने बताया कि पूछताछ और घायल एएसआई द्वारा पहचान करवाने पर मोहल्ला रामनगर निवासी केवल सिंह, सुरिंदर सिंह, लक्की सिंह, रूपनगर निवासी बलबीर सिंह, रितू, मामून जंडवाल निवासी विशाल, पंचकूला निवासी सीमा, रामपुरा निवासी निर्मला, दुर्गा और 35 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed