फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police went out to find 100 boxes of illegal liquor, not a single bottle was found

100 पेटी अवैध शराब ढूंढने निकली पुलिस, नहीं मिली एक भी बोतल

Sun, 27 Feb 2022 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Police went out to find 100 boxes of illegal liquor, not a single bottle was found
जालंधर। महानगर जालंधर के इलाके अमन नगर के रहने वाले लोगों ने पुलिस पर अवैध शराब की ब्रिक्री के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है। अमन नगर के लोगों का कहना था कि सीआईए स्टाफ की टीम शनिवार रात से ही दबिश देकर शराब की खेप ढूंढने का प्रयास कर रही है और लोगों को तंग कर रही है। मामले में थाना नंबर 8 की पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि इलाके के रहने वाले सोनू नामक व्यक्ति के घर में 100 पेटी शराब पड़ी है, लेकिन पुलिस को घर की तलाशी में कुछ नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ सोनू ने आरोप लगाया है कि पुलिस उसे बेवजह तंग कर रही है। उसे पहले भी झूठे केस में फंसाया गया था, लेकिन वह बरी हो गया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जांच चल रही है, इससे ज्यादा उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed