फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police found four mobiles in Faridkot jail

Jalandhar News: फरीदकोट जेल में पुलिस को मिले चार मोबाइल

Tue, 19 Dec 2023 12:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police found four mobiles in Faridkot jail
फरीदकोट। पुलिस ने स्थानीय केंद्रीय माॅडर्न जेल में कैदियों को नशा व मोबाइल उपलब्ध करवाने के चल रहे रैकेट का पर्दाफाश करने के बाद सोमवार सुबह अचानक जेल में सर्च अभियान चलाया। इसमें चार मोबाइल फोन व डाटा केबल बरामद की गईं। जिला पुलिस ने एसपी जसमीत सिंह के नेतृत्व में करीब 150 पुलिसकर्मियों की मदद से जेल के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान विभिन्न बैरकों की तलाशी में चार मोबाइल फोन और डेटा केबल बरामद हुए। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि मोबाइल व अन्य सामान बरामद होने के मामले संबंधित बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। मालूम हो कि जिला पुलिस ने कुछ दिन पहले ही जेल में नशा व मोबाइल फोन सप्लाई करने के रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद 14 कैदियों व हवालातियों को नामजद करने के बाद जेल के एक हेड वार्डन व एक कैदी की पत्नी को भी गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में सोमवार को जेल में सर्च की गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed