{"_id":"60d4f5fe8ebc3ef20c03c6b4","slug":"police-could-not-found-the-secret-of-sucha-singh-s-murder-abohar-news-pkl4178052190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं खोल पाई सुच्चा सिंह की हत्या का राज, पांच दिन बीते कटा सिर भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नहीं खोल पाई सुच्चा सिंह की हत्या का राज, पांच दिन बीते कटा सिर भी नहीं मिला
विज्ञापन
नयागांव (मुल्लांपुर)। सुच्चा सिंह हत्याकांड में पुलिस पांच दिन के बाद भी यह खुलासा नहीं कर पाई कि आखिर यह हत्या किसलिए की गई थी। जबकि पुलिस इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, वीरवार को पुलिस ने इस हत्या में शामिल फरार चल रहे नेपाली का स्केच भी जारी कर दिया है।
बात दें कि पांच दिन पहले सुच्चा सिंह का सीएम फार्म हाउस के पास हत्या करके दबाया गया बिना सिर का शव मिला था। पुलिस अभी तक मृतक के सिर की भी तलाश नहीं कर पाई है।
वहीं, सीएम फार्म हाउस की मचान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी रिकवरी के लिए दिल्ली की हाइटेक लैब में भेज दिया गया है। इस हत्याकांड के दो आरोपियों सतनाम सिंह और देसराज को वीरवार को अदालत में पेश किया गया और यहां से दोनों को दोबारा चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को सिसवां में स्थित मुख्यमंत्री फार्म हाउस की दीवार के पास जमीन में दबी सुच्चा सिंह की बिना सिर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। तमाम पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसएसपी ने भी खुद आरोपियों से पूछताछ की है। इसके बावजूद पांच दिन बीतने पर भी पुलिस इस हत्याकांड का राज पता नहीं लगा सकी। हालांकि पुलिस इस मामले में सख्ती से छानबीन में लगी हुई है। जबकि इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी जागीर सिंह को माना जा रहा है, क्योंकि उसने ही सुच्चा सिंह से 40 हजार की बकरी खरीदी थी और वह उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद से सुच्चा गायब था। वहीं जागीर सिंह का नेपाली नौकर भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से नेपाली की जानकारी तक नहीं निकलवा पाई। अब पुलिस ने नेपाली नौकर का स्केच जारी किया है। ताकि उसका पता लगाया जा सके। पुलिस ने यह स्केच आसपास के राज्यों की पुलिस को भी भिजवा दिया है।