{"_id":"5734a4584f1c1b076d919a44","slug":"police-commissioner-arpit-shukla-gangster-in-punjab-police-serious-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गैंगस्टरों को लेकर गंभीर : शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस गैंगस्टरों को लेकर गंभीर : शुक्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 12 May 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग करते कमिशनर अर्पित शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने कहा कि शहर में 195 सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। इनकी मदद से दो स्नैचरों के अलावा कैंट में हुआ हत्याकांड भी ट्रेस किया गया है। वीरवार को कमिश्नर अर्पित शुक्ला तमाम पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ क्राइम की समीक्षा करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में स्नैचिंग की काफी वारदात होती थी।
स्नैचरों को काबू करने के लिए एक एंटी स्नैचिंग सेल का गठन किया गया है, जिसका इंचार्ज इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक की समीक्षा में सामने आया है कि थानों में 30 फीसदी फोर्स की कमी है, इसलिए कई वीआईपी के गनर वापस लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस गैंगस्टरों को लेकर काफी गंभीर है।
उन्होंने कहा कि जालंधर के नामवर गैंगस्टर या तो जेल में हैं या फरार है। इन ए क्लास गैंगस्टर के करीब 36 बी क्लास गैंगस्टर पर पुलिस नजर रख रही है। शिव सेना नेता दीपक कंबोज की ओर से सनसनी फैलाने के लिए खुद पर गोली चलाने की वारदात में अभी भी कोई गिरफ्तारी न होने पर शुक्ला ने कहा कि इस मामले में एक शिष्टमंडल डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मिला था। डीजीपी कार्यालय की तरफ से उनसे पूरी रिपोर्ट मांगी गई है, जिसको जल्द ही चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानून के मुताबिक जो कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।