फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police arrested the man who killed his wife

Jalandhar News: पत्नी की हत्या करने वाले का पुलिस ने दबोचा

Sat, 14 Jun 2025 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the man who killed his wife
कपूरथला। थाना ढिलवां पुलिस ने सवा माह पहले गांव धालीवाल बेट में अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसएचओ दलविंदर वीर सिंह ने की है। एसएचओ दलविंदर वीर सिंह ने बताया कि करमजीत कौर पत्नी स्वर्गीय परगट सिंह वासी सुंडावाला सदर थाना कपूरथला ने थाना ढिलवां में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

इसके अनुसार उसकी एक बेटी राजवीर कौर की शादी 31 अगस्त 2014 को अमृतपाल सिंह निवासी धालीवाल बेट थाना ढिलवां जिला कपूरथला के साथ हुई थी। उसका दामाद इटली गया हुआ था। उसकी बेटी राजवीर कौर व उसके बच्चे ससुराल वालों के साथ दूसरी मंजिल पर अलग हिस्से में रहते थे। उसके दामाद के विदेश चले जाने के बाद उसकी बेटी राजवीर कौर को उसकी सास मनजिंदर कौर परेशान करने लगी और मेरी बेटी राजवीर कौर के चरित्र पर झूठे आरोप लगाकर उसके दामाद को भड़काती रहती थी। जिस पर मेरा दामाद उसकी बेटी को फोन करके बुरी बातें करता था और लड़ाई झगड़ा करता था। उसका दामाद अमृतपाल सिंह धालीवाल 1 मई को इटली से भारत आया। फिर मेरी बेटी दो दिन तक उससे फोन पर बात करती रही कि उसकी सास के पति और उसके पति ने मेरे साथ मारपीट की और उसका फोन भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

6 मई को शाम को उसकी बेटी राजवीर कौर का फोन आया कि उसका पति अमृतपाल उसके साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। उसे घर से निकल जाने के लिए कह रहा है। गांव के सरपंच ने उसे फोन करके बताया कि उसे गांव धालीवाल बेट के निवासी हरजिंदर सिंह पिंका का फोन आया है कि उसकी बेटी राजवीर कौर ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको पूरा यकीन है कि उनकी बेटी राजवीर कौर ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या उसके दामाद अमृतपाल सिंह ने 6 व 7 मई की रात को उसकी मां मनजिंदर कौर के कहने पर उसकी बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी है। महिला के पति अमृतपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, ढिलवा पुलिस ने आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मृतक महिला के पति अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed