फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pistol shown15 thousand snatched from pumpThree crooks

पिस्तौल दिखा पंप से १५ हजार छीन गए तीन बदमाश

Wed, 02 Jun 2021 10:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pistol shown15 thousand snatched from pumpThree crooks
गांव गुदड़ ढंढी स्थित पेट्रोल पंप से बाइक पर आए तीन शातिर दो मुलाजिमों से 15 हजार तीन सौ रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। उक्त शातिरों ने पहले बाइक में पेट्रोल डलवाया, उसके बाद पिस्तौल दिखाकर नकदी छीन ली। उक्त वारदात मंगलवार रात्रि नौ बजे घटी। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने बुधवार को पीड़ित के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गोरा वासी गांव हामद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह गांव गुदड़ ढंढी स्थित अनमोल फिलिंग स्टेशन पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। मंगलवार को वह, उसका साथी रविंदर सिंह और मैनेजर किकर्म सिंह पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। एक बाइक पर तीन लोग उनके पेट्रोल पंप पर आए और पेट्रोल डलवाने लगे। पेट्रोल डलते ही उन्होंने गोरा और उसके साथी रविंदर पर पिस्तौल तान दी। गोरा से आठ हजार और रविंदर से 7300 रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

उधर, उक्त वारदात की तफ्तीश कर रहे एएसआई सुखचैन सिंह के मुताबिक पीड़ित के बयान पर तीन अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही शातिरों का सुराग लगाया जाएगा, जिस रास्ते शातिर गए हैं वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed