फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Phagwara bank robbery case solved, one arrested

Jalandhar News: फगवाड़ा बैंक डकैती केस सुलझा, एक गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 08:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Phagwara bank robbery case solved, one arrested
-जिला पुलिस ने लूट की रकम में से 13.10 लाख किए बरामद
विज्ञापन

---
कपूरथला। जिला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब फगवाड़ा के निजी बैंक डकैती के आरोपी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि 30 मई 2025 को थाना रावलपिंडी के गांव रिहाना जट्टां स्थित एचडीएफसी शाखा के बैंक मैनेजर से सूचना मिली थी कि दोपहर करीब तीन बजे तीन अज्ञात व्यक्ति बैंक में आए तथा बंदूक की नोक पर बैंक लूटकर सफेद रंग की वरना कार में भारी मात्रा में नकदी लेकर फरार हो गए।

इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया। फिर एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क और एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी के नेतृत्व में तुरंत विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसमें भारत भूषण डीएसपी फगवाड़ा, परमिंदर सिंह डीएसपी डिटेक्टिव कपूरथला, इंस्पेक्टर जरनैल सिंह इंचार्ज सीआईए कपूरथला और एसएचओ रावलपिंडी एसआई मेजर सिंह पर आधारित टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के माध्यम से एक विस्तृत जांच की गई। अपराध स्थल से लगभग 150 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया गया। बैंक अधिकारियों ने अपनी आंतरिक जांच के बाद कहा कि आरोपियों की ओर से कुल 38,34,900 रुपये लूटे गए थे। इस लूट में शामिल एक आरोपी गुरमिंदर सिंह निवासी गांव काहलवां, थाना करतारपुर जिला जालंधर को छापेमारी के दौरान 7 जून को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से लूटी गई कुल नकदी में से 13 लाख 10 हजार रुपये और लूट में प्रयुक्त 7.65 एमएम की पिस्तौल बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed