फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People of Firozpur Reacts after PM Narendra Modi Rally Canceled

साइड इफेक्ट: मोदी की रैली रद्द होने से फिरोजपुर के लोगों को बड़ा नुकसान, कहीं सैटेलाइट पीजीआई सेंटर से न रह जाएं वंचित

Wed, 05 Jan 2022 10:45 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 05 Jan 2022 10:45 PM IST
सार

व्यापारी राजिंदर कुमार का कहना है कि फिरोजपुर में कोई कारोबार नहीं है। सैटेलाइट पीजीआई सेंटर बनने से फिरोजपुर में लोगों को रोजगार मिलना था। अब यह प्रोजेक्ट भी लटकता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
People of Firozpur Reacts after PM Narendra Modi Rally Canceled
फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रद्द। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में बुधवार को फिरोजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली कई कारणों से रद्द हो गई थी। प्रधानमंत्री को इस दौरे के दौरान पंजाब को कई सौगातें देनी थीं, इनमें सबसे अव्वल था फिरोजपुर को मिलने वाला सैटेलाइट पीजीआई सेंटर। अब इसकी संभावना धूमिल हो गई है। 

विज्ञापन


सीमावर्ती जिला होने के कारण फिरोजपुर पंजाब के अन्य जिलों की तुलना में बहुत पिछड़ा हुआ है। यहां पर न तो बढ़िया सेहत सुविधाएं हैं, न शिक्षा और न ही कोई फैक्टरी। ऐसे में जब पीएम मोदी फिरोजपुर को कुछ देने आ रहे थे तो सियासी नेताओं की खींचतान से फिरोजपुर को बहुत नुकसान पहुंचा है। लोगों को लग रहा है कहीं फिरोजपुर के लोग सैटेलाइट पीजीआई सेंटर से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन


समाजसेवी राजेश कुमार ने कहा कि फिरोजपुर में बुधवार को भाजपा की रैली में पीएम मोदी ने फिरोजपुर को सैटेलाइट पीजीआई सेंटर देना था और पंजाब के लिए बड़े पैकेज का एलान करना था। चुनावी जंग में सियासी नेताओं ने एक-दूसरे को नीचा दिखाने की खातिर पीएम को फिरोजपुर पहुंचने ही नहीं दिया। यह फिरोजपुर के लोगों की बदकिस्मती है कि फिरोजपुर से दस किलोमीटर दूरी से मोदी दिल्ली लौट गए। इसके लिए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी राजिंदर कुमार का कहना है कि फिरोजपुर में कोई कारोबार नहीं है। सैटेलाइट पीजीआई सेंटर बनने से फिरोजपुर में लोगों को रोजगार मिलना था। अब यह प्रोजेक्ट भी लटकता नजर आ रहा है। यह प्रोजेक्ट 2013 में घोषित हुआ था। सियासी नेताओं की खींचतान के कारण अभी तक पूरा नहीं हुआ, जबकि बठिंडा का पीजीआई सेंटर बनकर तैयार हो चुका है।


मोदी के फिरोजपुर आने और सैटेलाइट पीजीआई सेंटर का नींव पत्थर रखने से लोगों को उम्मीद हो गई थी कि यहां पर पीजीआई सेंटर बनेगा। मालवा में कैंसर, चमड़ी रोग और अन्य बीमारियों से बहुत लोग ग्रस्त हैं, जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई जाना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed