फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   'People give majority, now get development', Kapurthala

‘जनता ने बहुमत दिया, अब विकास कराएं’,

Mon, 22 Feb 2021 09:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
'People give majority, now get development', Kapurthala
कपूरथला सकुर्लर रोड स्थित एकता भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राणा गुरजीत सिंह व - फोटो : KAPURTHALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। विधायक राणा गुरजीत सिंह ने नगर निगम में कांग्रेस के ‘हाथ’ में स्पष्ट बहुमत सौंपने के बाद जनता से निकाय चुनाव में किए वादों को पूरा करने के लिए नवनिर्वाचित 45 पार्षदों को विकास की बयार के लिए कमर कसने की हिदायत की है। सोमवार को सर्कुलर रोड स्थित एकता भवन में सभी पार्षदों संग बैठक करने के बाद विधायक ने टी-पार्टी की और सब पार्षदों को कार्यों का सर्वे करके सूचियां बनाने की ताकीद की है।
विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि आपकी जीत जनता के विश्वास की बदौलत हुई है। सूबे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से किए गए विकास कार्यों के चलते जनता ने फतवा दिया है। इसलिए अब हर पार्षद का नैतिक फर्ज बनता है कि सियासी भेदभाव से ऊपर उठकर वार्डों के पेंडिंग कार्यों और नए कार्यों की सूची के लिए सर्वे करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्षद वार्ड में जाकर देखें कि किस मोहल्ले में किस कार्य की कमी है, उसे दूर करने के लिए व्यापक योजना बनाकर उन्हें सौंपे। जिससे उन कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय व पंजाब सरकार की तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वार्डों में लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन राजिंदर कौड़ा, कांग्रेस देहाती प्रधान अमरजीत सिंह सैदोवाल, दीपक सलवान, मनप्रीत सिंह मांगट, पार्षद वीना सलवान, मनजिंदर सिंह साही, कुलवंत कौर, विनोद कुमार सूद, मनजीत कौर, ज्योति धीर, मुनीष अग्रवाल, हरजीत कौर, अजमेर सिंह, नरजीत कौर, मनोज कुमार अरोड़ा, प्रितपाल कौर, विकास शर्मा, अमनदीप कौर, उषा अरोड़ा, हरजीत सिहं, बिमला देवी, संदीप सिंह, जीनत, बलजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed