फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pathankot demands sacking taxi operator SHO favor accused betting IPL

आईपीएल पर सट्टा लगाने के आरोपी के पक्ष में आए पंजाब भर के टैक्सी ऑपरेटर

Tue, 27 Oct 2020 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Pathankot demands sacking taxi operator SHO favor accused betting IPL
पिछले दिनों आईपीएल पर सट्टा लगाने आरोप में नामजद हुए होटल सागर के मालिक पाल सिंह के पक्ष में राज्य भर के टैक्सी ऑपरेटर खड़े हो गए है। एकता टैक्सी ऑपरेटर यूनियन पंजाब के साथ जुड़े सदस्यों ने पठानकोट पहुंचकर पाल सिंह पर दर्ज हुए मामले को गलत ठहराते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को सब्जी मंडी के पास पहुंचे यूनियन सदस्यों ने पर्चे की दोबारा जांच करवाने और मामला दर्ज करने वाले थाना 2 के प्रभारी को सस्पेंड करने की बात कहीं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाल सिंह पर दर्ज हुए मामले को जल्द रद्द न किया गया तो वे सड़कों पर उतर आएंगे। बता दें, आईपीएल में सट्टा लगाने के मामले में आरोपी पाल सिंह टैक्सी ऑपरेटर यूनियन का सरपरस्त है। इसी के चलते पूरा टैक्सी यूनियन उसके पक्ष में उतर आया है। इस दौरान पंजाब अध्यक्ष सुरेंद्र सहगल, जिला गुरदासपुर महासचिव हरभजन सिंह और विशाल शर्मा ने कहा कि उनके सरपरस्त पाल सिंह पर पिछले दिनों मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एक सोची समझी साजिश के तहत दर्ज किया गया है, जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed