फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pathankot attack : now focus on negligence of Air Force Station

पठानकोट हमला : अब एयरफोर्स स्टेशन की लापरवाहियों पर फोकस

Mon, 11 Jan 2016 03:00 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 11 Jan 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Pathankot attack : now focus on negligence of Air Force Station
पठानकोट एयरबेस कैंप पर आतंकवादी हमले की जांच में जुटी एनआईए की टीम का फोकस जहां बमियाल बार्डर की तरफ है।
विज्ञापन


वहीं बेस कैंप के भीतर और बाहरी सुरक्षा में लापरवाही की जांच भी शुरू हो गई है। एनआईए की टीम चार मुख्य बिंदुओं पर फोकस कर रही है। यह चारों एयरबेस में लापरवाही और कोताही के हैं।

दो जनवरी को शाम तक खुफिया एजेंसियों को पता चल गया था और आईबी व आर्मी इंटेलिजेंस ने क्लीयर कर दिया था कि आतंकवादी आ चुके हैं और उनका निशाना पठानकोट कैंट या फिर पठानकोट एयरबेस है।
विज्ञापन


इसके बावजूद संवेदनशील बेसकैंप में कमांडो की तैनाती क्यों नहीं की गई। बेस कैंप के चारों तरफ घेरा डालकर आर्मी क्यों नहीं लगाई गई। सुरक्षा डीएससी के हवाले ही क्यों रखी गई। अंदरूनी सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरबेस कैंप की फ्लड लाइटों और सुरक्षा लाइटों की है। एयरफोर्स स्टेशन का एक हिस्सा हिमाचल में पड़ता है और इस हिस्से में गांव बेली महंता के जाने वाले रास्ते में लगती बेसकैंप की लंबी दीवार के तीनों पावर बल्ब गायब हैं।

इंडिया का फाइटर एयरबेस और उसकी दीवार के तीनों पावर बल्ब गायब हों, यह सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है। यह खामी आतंकवादियों की मददगार बनी है।

इसके अलावा इस पर भी फोकस किया जा रहा है कि एयरबेस कैंप की दीवार पर लगे कंटीले तार जानबूझकर तो किसी ने नहीं काटे थे।

एयरबेस कैंप के 24 किलोमीटर के दायरे में गांव धीरा की तरफ का इलाका ऐसा है, जहां पर बिल्कुल सफाई नहीं करवाई गई।

आशंका है कि इसी इलाके में एमबी नाले की तरफ से आतंकवादी एयरबेस कैंप के भीतर घुसने में कामयाब हुए। एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि एयरबेस कैंप के अंदर आतंकियों का मददगार कौन है। एनआईए को काफी इनपुट और सुराग मिल गए हैं और कड़ियों को आपस में जोड़ा जा रहा है।


एनआईए की टीम ने रविवार को एयरबेस कैंप के भीतर इन चारों प्वाइंट्स पर अपना होमवर्क किया और इसकी तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने तो साफ ही कह दिया था कि एयरबेस कैंप की सुरक्षा व्यवस्था में कमजोरी और चूक हुई थी। एनआईए यह जांच कर रही है कि यह चूक लापरवाही थी या फिर एक साजिश का हिस्सा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed