फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Party workers should be prepared for the assembly elections: Ranike

विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : रणीके

Sat, 24 Oct 2026 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 24 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Party workers should be prepared for the assembly elections: Ranike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। गांव संधवां स्थित गुरुद्वारा माता दया कौर जी में शिरोमणि अकाली दल की बैठक हुई। इसमें पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार सिंह रणीके विशेष रूप से शामिल हुए। पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने बैठक का नेतृत्व किया।

नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक की शुरुआत में परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि दी गई। झोटा ने मानसा में नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाई थी। अकाली नेताओं ने दावा किया कि पंजाब में विकास कार्य उनकी सरकार के कार्यकाल में ही शुरू हुए थे। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की थीं। अकाली नेताओं ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने विकास के लिए कुछ नहीं किया। जनकल्याणकारी योजनाएं भी बंद कर दी गईं। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर कर्ज का बोझ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed