फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   parents association will not give tution fees and any other charges

ट्यूशन फीस देने से पेेरेंट्स एसोसिएशन का इंकार

Sun, 05 Mar 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sun, 05 Mar 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
parents association will not give tution fees and any other charges
संघर्ष की घोषणा - फोटो : Demo Pic
निजी स्कूलों की मनमानियों के खिलाफ पेेरेंट्स एसोसिएशन ने संघर्ष की घोषणा करते ट्यूशन फीस के अलावा अन्य किसी भी तरह का फंड देने से इंकार कर दिया है। यह फैसला रविवार को गुरु गोबिंद सिंह पार्क में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद एसोसिएशन के पवन कुमार, सुरेश कुमार, परमिंदर सिंह, अरुण कुमार, संजीव कुमार, राजन, प्रिंस, बलविंदर सिंह, जगत सिंह, सुरजीत सिंह, सुभाष चंद्र ने बताया कि बीते साल निजी स्कूल की ओर से दाखिले के नाम पर बच्चों से अधिक फीस ली जा रही थी। अब इन स्कूलों की ओर से वार्षिक फीस, डेवलपमेंट फीस के नाम पर परिजनों की आर्थिक लूट करनी शुरू कर दी गई है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते समय के दौरान भी स्कूलों की ओर से परिजनों को बहुत लूटा गया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिए जाएगा। उन्होंने कहा कि जितना समय स्कूल एकत्र किए फंड या फीसों का हिसाब नहीं देता उतना समय परिजनों मात्र मासिक स्कूल फीस दी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि स्कूल एकत्र की फीस व फंड को स्कूल के बाहर डिस्पले करवाए। उन्होंने बताया कि इस बारे में पेरेंट्स जल्द ही डीसी से मिलेंगे। वे फीस, वर्दियों, पुस्तकें और सेफ वाहन का उल्लंघन जैसे मसलों का हल करने की अपील करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस बारे में सख्त कदम न उठाए तो पेरेंट्स एसोसिएशन स्कूलों की तालाबंदी करने पर मजबूर होगी। इस दौरान विकास कुमार, विक्की, जगत सिंह, गुरदीप सिंह, निर्मल बजाज, रुपेंदर सिंह, गोल्डी और पूरण चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed