{"_id":"64e73e5af418f967ae0daf86","slug":"paramjit-kumar-of-punjab-created-history-in-dubai-para-powerlifting-championship-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-671-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दुबई पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पंजाब के परमजीत कुमार ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दुबई पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पंजाब के परमजीत कुमार ने रचा इतिहास
विज्ञापन
भारत का नेतृत्व कर पावरलिफ्टिंग में अर्जित किया स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। दुबई में चल रही पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पंजाब के परमजीत कुमार द्वारा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत का नेतृत्व करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया गया। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। खन्ना ने बताया कि दुबई में 18 से 30 अगस्त तक चल रही पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पंजाब के 5 पैरा खिलाड़ियों परमजीत कुमार, मनप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, सीमा रानी, वरिंदर सिंह भारत का इस चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ था। इसी चैम्पियनशिप में पंजाब के परमजीत कुमार ने विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 49 किग्रा कुल स्पर्धा में सीनियर वर्ल्ड में स्वर्ण पदक जीता है। खन्ना ने बताया कि परमजीत कुमार की यह जीत उनकी ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत के दो साल बाद आई है, जिससे वह कांस्य के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पैरा खिलाड़ी बन गए हैं। परमजीत कुमार ने क्रमवार तीन अच्छे लिफ्टों में 150, 155 तथा 157 किग्रा भार उठाकर कुल 462 किग्रा वजन उठाया। खन्ना ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पंजाब के अन्य खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अर्जित करेंगे।