{"_id":"7a0174c64bbf4dee9c29ed7dcc4fc7fe","slug":"panama-boat-tragedy-leggal-agent-crime-delhi-kapurthala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनामा नाव हादसा: युवकों को वैध एजेंट के पते पर बुलाते थे आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनामा नाव हादसा: युवकों को वैध एजेंट के पते पर बुलाते थे आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनामा नाव हादसे में गिरफ्तार दिल्ली के एजेंट से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
ये एजेंट क्लाइंट को आकर्षित करने के लिए दिल्ली में एक वैध ट्रेवल एजेंट के एड्रेस पर बुलाते थे। इसी एजेंट का हवाला देकर क्लाइंट से पैसे ऐंठने के बाद उसे अवैध तरीके से विदेश भेजा जाता था। दिल्ली से आरोपी रविंदर सिंह को गिरफ्तार करके कपूरथला लेकर आए थाना भुलत्थ के एसएचओ जोगिंदर सिंह बाजवा ने यह जानकारी दी है। एसएचओ भुलत्थ के नेतृत्व में ही टीम दिल्ली रवाना हुई थी।
एसएचओ बाजवा ने बताया कि रविंदर सिंह भी अवैध एजेंट है। दिल्ली के प्रशांत नगर में इसका एयर टिकटिंग का काम है। इसके पास ही एक वैध ट्रेवल एजेंट का कार्यालय है। उसी का हवाला देकर वह ऐसे सब-एजेंटों की मार्फत आने क्लाइंट्स को सही तरीके से विदेश भेजने का झांसा देते हैं। पैसे ऐंठने के बाद अवैध तरीके से विदेश भेजने का गोरखधंधा शुरू हो जाता है।
एसएचओ ने बताया कि ये एजेंट क्लाइंट्स को जानबूझ कर वैध ट्रेवल एजेंट के पते के आसपास बुलाते थे ताकि उन्हें लगे कि काम सही तरीके से हो रहा है, लेकिन उस वैध एजेंट को इसकी भनक तक नहीं होती थी। शनिवार दोपहर दो बजे दविंदर सिंह को न्यू ज्यूडिशियल कांप्लेक्स नूरपुर दोनां में न्यायधीश इंदू बाला की अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। एसएचओ ने बताया कि सैमुअल उर्फ बंटी ने दिल्ली के ही एक अन्य एजेंट संजय का नाम उजागर किया था। उसकी तलाश के लिए भी जल्द पुलिस एक विशेष टीम गठित करके ट्रैप लगाएगी।