{"_id":"60e1c33c8ebc3e9ead72b45d","slug":"pakistani-balloon-found-near-bamiyal-s-dinda-post-on-indo-pak-border-pathankot-news-pkl4189177125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा स्थित बमियाल की डिंडा पोस्ट के पास मिला पाकिस्तानी गुब्बारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा स्थित बमियाल की डिंडा पोस्ट के पास मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
विज्ञापन
पठानकोट। भारत-पाक सीमा से सटे पठानकोट के बमियाल सेक्टर की डिंडा पोस्ट के पास बीएसएफ ने पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया है। पुलिस और बीएसएफ की ओर से आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु वहां से बरामद नहीं हुई है। फिलहाल बीएसएफ ने गुब्बारा बमियाल पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान डिंडा पोस्ट के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे बीएसएफ जवान को आसमान में गुब्बारों का गुच्छा उड़ता दिखाई दिया, जो 10 मीटर की ऊंचाई पर पाकिस्तान से भारत की सीमा में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान एएसआई ने घोड़े के आकार के संदिग्ध गुब्बारों पर पत्थर मारा तो वह गिर गया। इसके बाद अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बीएसएफ के जवानों को इंटरनेशनल बॉर्डर से 110 मीटर दूर एक गुब्बारा मिला। अंदेशा है कि ये गुब्बारे पाकिस्तानी गांव चक्क काजियां से बच्चों ने उड़ाए हैं।
पहले भी भारतीय सीमा में आ चुके हैं पाकिस्तानी गुब्बारे
बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2021 और अगस्त 2020 में भी पाकिस्तानी गुब्बारे भारतीय सीमा में बरामद हुए हैं। इनमें से कुछ पर पाकिस्तानी झंडे, पाकिस्तानी नारे या जश्न-ए-आजादी जैसे स्लोगन लिखे पाए गए थे। जिन्हें बीएसएफ ने फायरिंग कर गिरा दिया था। रविवार को सुबह बरामद गुब्बारा घोड़े के आकार का है और इस पर कुछ भी नहीं लिखा गया। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और आसपास के एरिया में पुलिस और बीएसएफ ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चला रहा है। सुबह जैसे ही बीएसएफ ने खेत में गुब्बारा देखा तो जानकारी पुलिस को दी। बता दें कि पठानकोट संवेदनशील क्षेत्र है। बार-बार पाकिस्तान से आए गुब्बारे मिलने से सुरक्षा बल व खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हैं।