फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pak drone tried to infiltrate third time in 40 days in Pathankot BSF jawan fired two rounds

पठानकोट में 40 दिन में तीसरी बार पाक ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ जवान ने दो राउंड फायर कर खदेड़ा

Fri, 19 Mar 2021 05:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Pak drone tried to infiltrate third time in 40 days in Pathankot BSF jawan fired two rounds
पठानकोट। भारत-पाक सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर के ओल्ड टेंट पोस्ट पर पाकिस्तानी ड्रोन ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की। यह देख बीएसएफ के जवान ने 2 फायर किए। जिसके तुरंत बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चला गया। यह वारदात वीरवार देर रात की है। बता दें कि 40 दिन में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की यह तीसरी कोशिश है। इससे पहले 7 फरवरी को पहाड़ीपुर पोस्ट और फिर 14 मार्च को टींडा पोस्ट पर भी पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन

बीएसएफ ने इस बाबत थाना नरोट जैमल सिंह और बमियाल पुलिस चौकी को शिकायत दी है। जिसके बाद एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा, डीएसपी ऑपरेशन सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में ओल्ड टेंट पोस्ट के आसपास पुलिस, डेल्टा कमांडो, घातक कमांडो, बीएसएफ और स्वैट कमांडो की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। बमियाल और अनियाल गांव के आसपास 6 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सर्च ऑपरेशन में शामिल थाना नरोट जैमल प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, चौकी बमियाल इंचार्ज तरसेम सिंह, इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) राजेश कुमार के अलावा 100 से अधिक जवान शामिल थे। इस दौरान सुरक्षा बलों ने भारत-पाक सीमा स्थित ओल्ड टेंट पोस्ट के साथ लगते दरिया के किनारों, खेतों, सुनसान जगहों और पुराने बंकरों की तलाशी ली।
विज्ञापन

पाकिस्तानी ड्रोन कुछ सेकेंड के लिए ही भारतीय सीमा में टिक पाया। बीएसएफ ने फायरिंग कर ड्रोन को खदेड़ दिया था। पुलिस और बीएसएफ ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया है। फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला। आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हेमपुष्प शर्मा, एसपी (ऑपरेशन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed