फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Orders to install CCTV cameras in all medical stores of Jalandhar

Jalandhar: जालंधर के सभी मेडिकल स्टोर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, इसके बिना नहीं बेच पाएंगे प्रतिबंधित दवाएं

Wed, 10 Jul 2024 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 01:56 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालंधर मेजर डॉ. अमित महाजन ने आदेश दिया है कि सभी मेडिकल स्टोर के मालिक अपने-अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी लगवाएं। कैमरे लगाए जाएंगे और इन कैमरों की निगरानी में प्रतिबंधित दवाओं (अनुसूचित एक्स और एच) की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Orders to install CCTV cameras in all medical stores of Jalandhar
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जालंधर के सभी मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके बिना स्टोर मालिक प्रतिबंधित दवाएं नहीं बेच पाएंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालंधर मेजर डॉ. अमित महाजन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


जालंधर की सीमा के भीतर सभी मेडिकल स्टोर के मालिकों को आदेश जारी किए गए हैं कि बिना सीसीटीवी प्रतिबंधित दवाएं (अनुसूचित एक्स और एच) नहीं बेची जाएंगी।
 
सभी मेडिकल स्टोर के मालिक अपने-अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी लगवाएं। कैमरे लगाए जाएंगे और इन कैमरों की निगरानी में प्रतिबंधित दवाओं (अनुसूचित एक्स और एच) की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। इन कैमरों की न्यूनतम रिकॉर्डिंग क्षमता एक माह होनी चाहिए। यह आदेश दस जुलाई से नौ सितंबर तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed