फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One person killed, another injured in collision between two trucks

Jalandhar News: दो ट्रकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा जख्मी

Wed, 24 Sep 2025 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 24 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
One person killed, another injured in collision between two trucks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ममदोट (फिरोजपुर)। फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग पर गांव लक्खोके बहिराम के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक एक ट्रक का टायर फटने के कारण चालक जसविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासी चक सैदोके जलालाबाद ट्रक को सड़क किनारे रोककर टायर बदल रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में जसविंदर के ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक ट्रक के अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों और राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुर्घटना के कारण पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच रास्ता साफ करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed