फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One person injured in firing over parking dispute in Jalandhar

Punjab Crime: जालंधर में पार्किंग विवाद को लेकर चली गोलियां, एक शख्स हुए बेसुध; अस्पताल में भर्ती

Sat, 13 Dec 2025 09:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 09:23 PM IST
सार

जालंधर में पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक शख्स ने अपने पड़ोसी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से शख्स घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
One person injured in firing over parking dispute in Jalandhar
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में शनिवार रात को अमन नगर इलाके में फायरिंग की घटना पेश आई है। रात को अचानक गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। ऐसे में एक शख्स ने गुस्से में आकर अपने पड़ोसी पर गोली चला दी। 

विज्ञापन


गोली लगने से युवक मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही जालंधर वेस्ट इलाके में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या हुई थी, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और फायरिंग के कारणों व आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमन नगर में गली में एक युवती अपनी मां के घर आई थी। पड़ोसी युवक प्रिंस ने पड़ोसी के दामाद को मात्र इसी बात को लेकर गोली मार दी कि उसने कार को सही ढंग से गली में खड़ा नहीं किया था। इनोवा गाड़ी के कारण दूसरी गाड़ी का निकलना मुश्किल था जिस कारण पड़ोसी को खड़ी गाड़ी को किनारे करने को कहा तो उसने मना कर दिया जिसके बाद पड़ोसी ने गाड़ी से हथियार निकालकर पहले सारी गाड़ी तोड़ दी और बाद में गोली चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed