फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One named in kidnapping of a minor girl

Jalandhar News: नाबालिग लड़की को भगा ले जाने में एक नामजद

Wed, 24 Jul 2024 08:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
One named in kidnapping of a minor girl
तलवाड़ा। कस्बे के अंतर्गत पडते एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी करवाने की नीयत से घर से भगा ले जाने पर तलवाड़ा पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। कस्बे के पुलिस थाना के अधीन पड़ते एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरी बेटी, जिस की आयु 17 वर्ष है। वह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में घर से ही आनलाइन काम कर रही थी।इस बीच 12 जुलाई को यह घर मे बता कर चली गई कि उस की कोई मीटिंग है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तलवाड़ा हरजिंदर सिंह को पीड़ित महिला ने बताया कि उस की लड़की 12 जुलाई को घर से जाने के पश्चात पुनः घर नहीं लौटी। नाबालिग लड़की की माता ने यह भी बताया कि हमें ज्ञात हुआ कि हमारी लड़की को हरदीप सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी करीमपुर लोपोके जिला अमृतसर शादी का झांसा देकर कहीं ले गया है। तलवाड़ा पुलिस ने हरदीप सिंह के विरुद्ध विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed