फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One killed in Bolero and bike collision, two injured, Ferozepur

बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी

Mon, 08 Feb 2021 06:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
One killed in Bolero and bike collision, two injured, Ferozepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द में पड़ते सोढ़ी नगर के नजदीक एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को फरीदकोट स्थित मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
दीपक वासी गांव चुगते वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि साजन, मंजीत व इंद्रजीत सिंह वासी गांव चुगते वाला फिरोजशाह से कामकाज कर बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक को इंद्रजीत चला रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही गांव सोढ़ी नगर के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में इंद्रजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि साजन व मंजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की जांच कर रहे एएसआई हरजिंदर सिंह के मुताबिक दीपक के बयान पर आरोपी बोलेरो गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed