फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One held with Pakistani pistol and 37 cartridges

पाकिस्तानी पिस्टल और 37 कारतूस समेत एक काबू

Wed, 25 Aug 2021 10:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
One held with Pakistani pistol and 37 cartridges
जलालाबाद (फिरोजपुर)। पुलिस ने पाकिस्तानी पिस्टल और 37 कारतूस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ने पिस्टल और कारतूस पाक तस्कर से मंगवाए थे। उधर, थाना सदर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

एसआई सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी मंजीत सिंह वासी जलालाबाद ने पाक तस्करों से पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस मंगवाए हैं।
विज्ञापन

सरहद की तरफ से असलहा लेकर जोधा भैणी से फत्तूवाला की तरफ आ रहा है। पुलिस ने बताए गए रास्ते पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी बाइक लेकर उक्त रास्ते से गुजरा उसे वहीं पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पाकिस्तानी पिस्टल और 37 कारतूस बरामद हुए हैं। पिस्टल पर कोई मार्का नहीं लगा था। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे पाकिस्तान में ही बनाया गया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि उक्त आरोपी से और अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed