फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One dead, 6 injured in wild boar attack in Moga

Jalandhar News: मोगा में जंगली सुअरों के हमले में व्यक्ति की मौत, 6 लोग घायल

Wed, 13 Sep 2023 06:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 13 Sep 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
One dead, 6 injured in wild boar attack in Moga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोगा। धर्मकोट के गांव अमीवाला में जंगली सुअरों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस अलावा 5-6 लोग घायल हो गए। यहां गांवों में और खेतों में जंगली सूअर घूम रहे हैं। इस कारण लोगों में दहशत है।

जानकारी के अनुसार गांव अमीवाला में जंगली सुअरों ने गांव में घुसकर चमकौर सिंह (55) पर हमला कर दिया। इस हमले में चमकौर सिंह की जान चली गई। वहीं दूध लेकर आ रही एक बुजुर्ग महिला को भी जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा घर में घुसकर भी सुअरों ने पांच अन्य लोगों को घायल किया है। वहीं चमकौर सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल महिला ने बताया की उनके गांव में जंगली सुअरों का आतंक है। मंगलवार को सुअरों ने पहले दूध लाते वक्त उन पर हमला किया और फिर घर में घुसकर 5 अन्य लोगों को घायल किया है। सुअरों के हमले में उनके देवर चमकौर सिंह की मौत हुई है। यही नहीं उन्होंने बड़ी मुश्किल से बच्चों को सुअरों से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed