{"_id":"6793cee408dbf3c4950be12e","slug":"one-arrested-with-700-liters-of-liquor-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-102127-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: 700 लीटर लाहन के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: 700 लीटर लाहन के साथ एक गिरफ्तार
Fri, 24 Jan 2025 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। सीआईए स्टाफ ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर संयुक्त तौर पर गश्त के दौरान महिंद्रा पिकअप बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में लाहन लेकर आ रहे एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने गाड़ी से 700 लीटर लाहन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज है। इसकी पुष्टि सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने की है।
सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एएसआई जसवीर सिंह पुलिस टीम व एक्साइज इंस्पेक्टर रमन भगत के साथ संयुक्त तौर पर कांजली रोड की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम गश्त करती हुई कांजली रोड पर जंगलों के समीप पहुंची तो एक महिंद्रा पिकअप बोलैरो गाड़ी नं. पीबी08एफके-3895 को संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया। पूछताछ में गाड़ी चालक ने अपना नाम सुखवंत सिंह उर्फ राजू निवासी गांव बूट बताया। जब पुलिस टीम ने गाड़ी की जांच की तो उसमें से अवैध लाहन से भरी 20 प्लाॅस्टिक की कैनी बरामद हुई। जोकि 700 लीटर बनती है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले भी दो मामले दर्ज है। एक मामला थाना सुभानपुर में एक्साइज व दूसरा मामला थाना शाहकोट जालंधर में एनडीपीएस का दर्ज है। वहीं अब तीसरा मामला थाना सिटी में एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है।