{"_id":"6123e3878ebc3e79b47327a1","slug":"one-accused-arrested-in-gangrape-tanda-news-mbd4001788169","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (रामपुर)। क्षेत्र के एक ग्राम में एक अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी एक युवक को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
शनिवार देर रात क्षेत्र के ग्राम निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग किशोरी के साथ ग्राम के ही पांच युवकों के दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिजनों से बात की। इसके बाद देर रात ही टांडा कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने घटना की जानकारी की। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने मामले में आरोपी युवक वसीम को उसके घर से गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए और अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। उधर आरोपी परिवार के लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार ने मुक़दमे में जिन युवकों का नाम लिखवाया है उसमें से एक युवक बीती 16 अगस्त से हैदराबाद में मौजूद है। वहीं एक अन्य आरोपी युवक रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई कर के आया है लेकिन कुछ लोग राजनीतिक रंग देते हुए युवको को फंसा रहे हैं। उक्त मामला दो समुदायों का होने के चलते ग्राम में शांति बनाए रखने के लिए एसपी के आदेश पर पीएससी तैनात कर दी गई है।