फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   On Diwali night, Tota who did the hooliganism was arrested

दिवाली की रात गुंडागर्दी करने वाला तोता गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
On Diwali night, Tota who did the hooliganism was arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। किला मोहल्ला में दिवाली की रात आप नेता और उसके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला करने के बाद ताबड़तोड़ हवाई फायर करने वाले शिवम चौहान उर्फ तोता को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ लिया है। तोता को दिल्ली से जालंधर लाया जा रहा है। तोता को दिल्ली में उसके रिश्तेदारों के घर से पकड़ा गया था। तोता किला मोहल्ला में वारदात करने के बाद फरार हो गया था।
तोता पर विभिन्न मामलों में 11 केस दर्ज हुए थे लेकिन अधिकतर केसों में उसके राजनीमा हो गए थे, लेकिन दिवाली की रात की गुंडागर्दी में तोता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस खासी दबाव में थी। डीजीपी गौरव यादव से लेकर एडीजीपी अर्पित शुक्ला इसको खुद मॉनिटर कर रहे थे। यही वजह थी कि केस को सीआईए शाखा को सौंपा गया था। सीआईए की टीम को इनपुट मिले थे कि तोता दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के पास है।
विज्ञापन

तोता और उसके साथियों ने दीपावली की रात किला मोहल्ला निवासी सुभाष महाजन और उनके बेटे दिनेश महाजन पर हमला कर दिया था। गुंडा तत्वों ने तेजधार हथियारों से सिर, पेट, पीठ और बाजुओं पर सुभाष महाजन को बुरी तरह से काटा था। अपने पिता को छुड़ाने आए दिनेश महाजन पर भी तोता और उसके साथियों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। सीसीटीवी में सरेआम तोता व उसके साथी गोलियां चलाते दिखाई दे रहे थे। तोता और उसकी गैंग ने किला मोहल्ला में घरों के बाहर खड़े मोटरसाइकिल-स्कूटरों के अलावा कारों को भी तेजधार हथियारों से नुकसान पहुंचाया था। दोपहिया वाहनों की सीटें फाड़ दी थीं जबकि कारों के शीशे तोड़ डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed