फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nursing staff took out a rally and expressed their anger against the Punjab government

नर्सिंग स्टाफ ने रैली निकाल पंजाब सरकार के खिलाफ किया रोष व्यक्त

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nursing staff took out a rally and expressed their anger against the Punjab government
जालंधर। राज्य सरकार की तरफ से वेतनमान कम करने के मामले को लेकर पांचवें दिन नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल व सिविल सर्जन दफ्तर में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। नर्सों ने पहले मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ऑफिस के बाहर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व बाद में रैली सिविल सर्जन ऑफिस में पहुंची। इस हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 15 नए मरीज दाखिल हुए जबकि 25 मरीज सुधार न मिलने की वजह से छुट्टी लेकर घर लौट गए। एसोसिएशन के प्रधान कांता कुमार ने कहा कि राज्य सरकार नर्सों के साथ पिछले 10 साल से धक्केशाही कर रही है। अन्य विभागों के वेतनमान को बढ़ा रही है व मरीजों की सेवा करने वाली नर्सों के वेतनमान को घटा दिया है। राज्य सरकार की ओर से नर्सों के वेतनमान को 4600 से कम कर 3200 रुपये कर दिया है। सरकार की ओर से कोरोना काल में अहम भूमिका अदा करने वाली नर्सों को सम्मानित करने के बजाय अपमानित किया जा रहा है। अगर उनकी मांगें न मानीं गईं तो वे सड़कों पर भी उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed