फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Now fees will be with penalty

अब जुर्माने के साथ होगी फीस जमा

Wed, 06 Nov 2013 10:57 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 06 Nov 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now fees will be with penalty
पंजाब सरकार की तरफ से नाजायज कालोनियों पर निकेल डालने के लिए आरंभ की गई स्कीम मंगलवार को खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


 स्कीम खत्म होने के दूसरे दिन भी लोग नगर निगम में पैसे जमा करवाने पहुंचे लेकिन जहां कर्मचारियों ने उनसे फीस नहीं ली वहीं अधिकारी तो दफ्तर ही आए नहीं। बेशक लोगों से निगम के अधिकारियों ने फीस नहीं ली लेकिन अधिकारियों व नेताओं की सिफारिश पर चोर दरवाजे से फीस जमा होती रही।

जिन लोगों ने पहले अपनी फाइलें जमा करवा रखी थीं वे अपनी फाइलें ढूंढते रहे। फाइलें ढूंढने का भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि कर्मचारियों ने सीधे रूप में उनसे फीस लेने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि अब वे 10 फीसदी जुर्माने के साथ ही फीस जमा करवा पाएंगे।
विज्ञापन


उधर, पंजाब सरकार ने 1995 से पहले बनी कालोनियों को जो छूट दी थी वे भी लोगों को नहीं मिल पाई। जिन लोगों ने पुरानी रजिस्ट्री साथ लगाकर आवेदन कर रखा था, उनसे भी निगम ने पूरी ही फीस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दिन तीन सौ आवेदन पहुंचे : मेयर
मेयर सुनील ज्योति का कहना है कि नियमों के मुताबिक 1995 का लाभ उन लोगों को दिया गया है, जिनकी नई रजिस्ट्री व पुरानी रजिस्ट्री में जगह एक बराबर है। उन लोगों को यह लाभ नहीं मिला है, जिन्होंने अपने मकान से आधा हिस्सा दूसरे को बेच दिया है। निगम के पास 5 नवंबर तक करीब 19000 फाइलें आई थीं। अंतिम दिन ही करीब 300 आवेदन पहुंचे हैं।


इनमें करीब 150 कालोनियों के लिए आवेदन आए हैं। अभी तक 6200 लोगों को एनओसी भी जारी कर दी गई है। अब आवेदन लेने का काम बंद हो चुका है तो आगामी कुछ ही दिनों में सभी लोगों को एनओसी जारी कर दी जाएंगी। इन आवेदनों से निगम को करीब 15 करोड़ रुपए का रवेन्यू मिला है। ऐसे ही जेडीए के पास 9161 लोगों ने एनओसी के लिए आवेदन किया है। अब तक जेडीए ने 1608 लोगों को एनओसी जारी की है। इन आवेदनों से जेडीए को 17.73 करोड़ रुपये का रवेन्यू मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed