फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nigam action on illegal colonies and buildings in Pathankot

अवैध कालोनियों और बिल्डिंगों पर चला पीला पंजा

Wed, 08 Jan 2020 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nigam action on illegal colonies and buildings in Pathankot
निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने बुधवार को दो अवैध बिल्डिंगों को सील किया। साथ ही एक अवैध कालोनी में चल रहे काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

डीसी-कम-निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा ने बताया कि उन्हें अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम को भेजा गया। उन्होंने बताया कि मिलिट्री अस्पताल के पास निजी फर्म ने प्रतिबंधित क्षेत्र में शामलात जमीन पर बनी तीन दुकानों का निर्माण करवाया था। उसे सील कर दिया गया। असिस्टेंट टाउन प्लानर सुरेंद्र सिंह बिंद्रा के नेतृत्व में मिलिट्री अस्पताल एरिया की दुकानों को सील करने के बाद टीम ने डलहौजी रोड पर बिना मंजूरी बनी 3 मंजिला इमारत को सील किया। इसके बाद टीम मामून में बनी अवैध कालोनी में पहुंची जहां प्लॉट काट दिए गए थे। बिजली के पोल लगवाए जा रहे थे।

निगम टीम ने जेसीबी की मदद से टाइलें निकलवाईं और बिजली के पोल निकलवाकर कालोनी मालिक को चेतावनी दी। गौरतलब है कि उक्त निर्माण सेना के एम्यूनिशन डिपो के 1 हजार गज दायरे में किया गया था। वहां किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगी है। उक्त लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर निर्माण करवाया था। इस संबंधी सेना की ओर से निगम को जानकारी दी गई थी। निरीक्षण के दौरान उक्त दोनों दुकानें प्रतिबंधित क्षेत्र में बनी पाई गई। निगम के पास इनका कोई रिकार्ड नहीं था। बिल्डिंग इंस्पेक्टर किरणदीप व सोनिका ने बताया कि एम्युनिशन डिपो के एक हजार गज मीटर में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है। डलहौजी रोड व व मिलिट्री अस्पताल एरिया में दुकानें बना ली गईं थी। दोनों बिल्डिंग मालिकों को नोटिस भेजकर इन्हें सील करने की बात कही गई थी। कोई जवाब न मिलने पर बुधवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed