{"_id":"6298f3b544312d521b13d7fd","slug":"new-war-red-of-villages-immersed-in-smuggling-will-create-a-ruckus-with-fours-and-sixes-kapurthala-news-pkl4525150198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई जंग : तस्करी में डूबे गांवों के ‘लाल’, चौके-छक्कों से मचाएंगे धमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई जंग : तस्करी में डूबे गांवों के ‘लाल’, चौके-छक्कों से मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
ओलंपियन-कम-एसपी मनजीत कौर सैनी।
- फोटो : KAPURTHALA
कपूरथला। सूबे को आतंक के काले दौर से उबारने वाली पंजाब पुलिस की ‘स्पोर्ट्स ब्रिगेड’ नशे की कमर तोड़ने मैदान में उतर चुकी है। जिले के चारों सब-डिवीजन में ‘गंदा है पर धंधा है’ का अक्स बन चुके नशा तस्करी के लिए बदनाम गांवों का कलंक मिटाने के लिए पुलिस स्पोर्ट्स क्लब कपूरथला ने कमर कस ली है। नशे की गर्त में डूबे गांवों के बच्चे अब मैदान में पसीना बहाकर चौके-छक्के लगाते नजर आने लगे हैं।
एसएसपी कपूरथला राजबचन सिंह संधू की इस सकारात्मक पहल को साकार रूप देने की कमान ओलंपियन एसपी मनजीत कौर सैनी ने संभाली है। एसपी मनजीत कौर ने पुलिस विभाग में तैनात स्पोर्ट्स कोच व खिलाड़ियों की एक विशेष टीम गठित करके इन्हें युवाओं को स्पोर्ट्स मैन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। बदनाम गांवों के युवाओं के लिए सुबह-शाम ट्रेनिंग का सेशन शुरू कर दिया गया है। हर गांव में अलग-अलग स्तर के खिलाड़ी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। केवल खेल ही नहीं, बल्कि उनमें पुलिस, सेना और अन्य आर्म्स फोर्स के बारे में भी खासतौर पर ट्रेनिंग दी जा रही है।
जिला कपूरथला में बतौर एसएसपी कमान संभालने के बाद एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने जिले के नशा तस्करी के लिए बदनाम हो चुके गांवों के युवाओं को नई दिशा देने के मकसद से एसपी-पीबीई मनजीत कौर से विचार-विमर्श किया तो एसपी ने एसएसपी को स्पोर्ट्स क्लब बनाकर इन युवाओं को मानसिक तौर पर स्पोर्ट्स मैन बनाने के साथ पुलिस अफसर बनाने में मदद करने का सुझाव दिया। इस सुझाव को तत्काल मानते हुए एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने इस क्लब और युवाओं को इस ओर प्रेरित करने की जिम्मेदारी एसपी मनजीत कौर सौंपी।
विज्ञापन
एसपी मनजीत कौर बताती हैं कि क्लब के गठन के बाद सबसे पहले पुलिस फोर्स में तैनात विभिन्न स्पोर्ट्स मैन की एक विशेष टीम बनाकर उन्हें मैदान में उतारा गया है। इन्हें जिले के चारों सब-डिवीजन कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा व भुलत्थ के तस्करी के लिए बदनाम गांव सौंपे गए हैं, जोकि सुबह-शाम वहां पर सेशन लेकर युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक क्लब के साथ जिले के करीब 400 युवा जुड़ चुके हैं। इन गांवों के सरपंचों व गणमान्य की मदद से पहले ग्राउंड तैयार करवाई गई। फिर अन्य संसाधनों से स्पोर्ट्स कल्चर पैदा करने का आगाज किया गया। अब इन सभी यूथ को क्लब की ओर से टी-शर्ट और कैप मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए उन्हें मानसिक व शारीरिक तौर पर तैयार करना उनकी जिम्मेदारी है। एसएसपी के इस विशेष प्रयास का इन गांवों के सरपंचों व गणमान्यों ने आभार जताया है, जिससे उनके गांव के साथ जुड़ चुके तस्करी के शब्द को मिटाया जा सके। (संवाद)
- ये पुलिस कर्मी दे रहे ट्रेनिंग -
कपूरथला सब-डिवीजन
1. गांव बादशाहपुर व बूटां में एएसआई बलवान सिंह क्रिकेट व कराटे तथा एएसआई पवित्र सिंह एथलेटिक्स
2. गांव डैणविंड में एएसआई नरिंदर सिंह बास्केटबाल।
3. मोहल्ला मेहताबगढ़, उच्चाधोड़ा, मोहल्ला शहरियां, नवां पिंड भट्ठे में एएसआई गुरबचन सिंह योग व एथलेटिक्स और एएसआई प्रदीप सिंह हाकी
4. गांव खुखरैण में एसआई केवल सिंह बास्केटबाल का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
- भुलत्थ सब-डिवीजन
1. गांव डोगरांवाल, हमीरा, लखन खोले में एएसआई मुख्तयार सिंह औजला कबड्डी और एएसआई बलविंदर सिंह वालीबाल
- सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन
1. गांव तोती, सेंचा व लाटियांवाल में एएसआई चरणजीत सिंह कबड्डी व एएसआई सूरता सिंह रेसलिंग
2. गांव छन्ना शेर सिंह में हवलदार जगदीप लाहौरी वालीबाल की की ट्रेनिंग दे रहे हैं
- फगवाड़ा सब-डिवीजन
1. गांव किरपालपुर कालोनी में एएसआई महिंदर सिंह रेसलिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। वहीं इन सभी गांवों में फिजियोथैरेपी कोच की सेवाएं हाकी कोच रिपुदमन शर्मा दे रहे हैं।
- एथलेटिक्स में एसपी मनजीत कौर ने चमकाया देश का नाम -
कपूरथला में एसपी पीबीआई, ओसीसीयू और नारकोटिक्स पद पर तैनात मनजीत कौर सैनी ने एथलेटिक्स 400 मीटर में देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में चमकाया है। एसपी सैनी तीन बार एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट और दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। इसके अलावा दो बार ओलंपिक खेल चुकी हैं और एक बार ओलंपिक फाइनलिस्ट रही हैं।

एसएसपी कपूरथला राजबचन सिंह संधू।- फोटो : KAPURTHALA