फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   new crop of potato, prices will fall

एक सप्ताह में आएगी आलू की नई फसल, गिरेंगे दाम

Tue, 27 Oct 2020 09:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
new crop of potato, prices will fall
आसमान को छू रहे आलू के भावों में अगले सप्ताह गिरावट आने के आसार हैं क्योंकि अगले सप्ताह आलू की नई फसल बाजार में आ जाएगी। बता दें कि इस साल आलू के दामों में काफी इजाफा देखने को मिला था। इसके दो मुख्य कारण है। पहला आलू की पैदावार इस साल कम हुईं है। दूसरा कारण यह है कि कई जगहों पर अब भी आलू की बिजाई जारी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंजाब में 2016-17 में 97 हजार हेक्टेयर और 2018-19 में 1.03 लाख हेक्टेयर में आलू की बिजाई हुई थी। साल 2018-19 में 27 लाख मीट्रिक टन आलू की पैदावार हुई थी। आलू की बंपर पैदावार होने के कारण किसानों को आलू पांच रुपये प्रति किलो से भी कम दाम पर बेचना पड़ा था। वहीं कुछ स्थानों पर तो किसानों ने आलू को मुफ्त में ही बांट दिया था। वहीं साल 2019-20 में 95790 हेक्टेयर में आलू की खेती हुई थी। इस साल करीब 20 लाख मीट्रिक टन आलू की पैदावार हुई है। जो पिछले साल के मुकाबले कम है।
विज्ञापन

आलू के थोक विक्रेता पवन तनेजा ने कहा कि अभी कुछ स्थानों पर आलू की बिजाई चल रही है और कहीं पर आलू की फसल तैयार हो चुकी है। एक सप्ताह के बाद फसल बाजार में आ जाएगी। इससे आलू के दामों में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू किसान तजिंदर सिंह का कहना है कि इन दिनों काफी छोटा आलू बतौर बीज दूसरे प्रदेशों में भेजा जा रहा है। इससे आलू की खपत और मांग में बढ़ोतरी हो गई है। आलू की पैदावार इस साल अच्छी होगी क्योंकि पिछले साल किसानों ने आलू से किनारा कर लिया था। इस बार काफी किसानों ने आलू की बिजाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed