फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   National Highway closed for four hours in Punjab

Jalandhar News: पंजाब में चार घंटे नेशनल हाईवे बंद, भटकते रहे राहगीर

Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
National Highway closed for four hours in Punjab
अनाज मंडियों में धान की धीमी खरीद और लिफ्टिंग न होने से किसानों ने जताया विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होशियरपुर/ कपूरथला/ पठानकोट। पंजाब की अनाज मंडियों में धान की धीमी खरीद और लिफ्टिंग न होने के विरोध में शुक्रवार किसानों ने सभी जिलों में चार घंटे सुबह 11 से 3 बजे तक हाईवे जाम किए। सूबे के अधिकांश जगहों हाईवे बंद होने से राहगीरों को खासी परेशानी हुई। कुछ लोग यहां तक कहते दिखे कि किसानों की मांग सरकार से है, जोकि जायज भी है। लेकिन हमें क्यों परेशान कर रहे हैं।
कपूरथला में चार जगह किसानों ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया। जिले में विभिन्न किसान जत्थेबंदियों की ओर से नई दाना मंडी के बाहर सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला मार्ग को किसानों ने धरना प्रदर्शन लगाकर रोड जाम कर दिया। वहीं जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमीरा, ढिलवां टोल प्लाजा और कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर नई दाना मंडी के नजदीक वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
विज्ञापन


इसी तरह होशियारपुर, पठानकोट, सुनाम उधम सिंह वाला, गढ़शंकर, फतेहगढ़ साहिब और गुरदासपुर में भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। होशियारपुर में डीसी दफ्तर का घेराव किया गया, जिसके बाद आढ़तियों ने धान खरीदना शुरू कर दिया। वहीं गुरदासपुर में किसान नेताओं ने कहा कि मंडियों में कई कई से धान पड़ा हुआ है। 17 फीसदी नमी होने पर भी पूरा रेट नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed