फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder case in arrest daughter of law in ludhiana

बहू ने जमीन की खातिर देवर संग मिलकर किया था सुसर का कत्ल

Sat, 06 Jun 2020 08:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
murder case in arrest daughter of law in ludhiana
तीन माह पहले एक 75 वर्षीय बुजुर्ग के कत्ल के मामले को सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने सुलझाने का दावा करते हुए मृतक की बहू को गिरफ्तार किया है। कत्ल में उसका साथ देने वाला देवर अभी फरार है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी सरवन सिंह बल ने प्रेसवार्ता में दावा किया 9 मार्च मृतक कर्म सिंह के भाई स्वर्ण सिंह निवासी गांव सुखिया नंगल थाना फत्तूढीगा ने केस दर्ज करवाया था। इसमें उसने बताया कि उसका भाई कर्म सिंह 10-12 साल से गुरुद्वारा साहिब श्री सिंह सभा आरसीएफ में बतौर सेवक काम करता था। कर्म सिंह का 45 वर्षीय बेटा मंगल सिंह 12 साल से इटली में है। मृतक की पत्नी का 2015 में स्वर्गवास हो गया और उसकी बहू कुलविंदर कौर अपने दो बेटियों के साथ अलग रहती है। मृतक कर्म सिंह अपनी बहू के घर बहुत कम जाता था और अपने भाई स्वर्ण सिंह के घर पर ही खाना खाता था। उसकी बहू कुलविंदर कौर अपने ससुर से हमेशा झगड़ा करती रही थी, जिसके चलते कर्म सिंह अक्सर कहता था कि उसे अपने हिस्से की जमीन अपने भाई स्वर्ण सिंह के नाम कर देनी है। इस पर कुलविंदर कौर उससे रंजिश रखती थी।
विज्ञापन

घटना वाले दिन कर्म सिंह रोजाना की तरह स्वर्ण सिंह के घर से खाना खाकर सुबह सात बजे साइकिल पर सवार होकर गुरुद्वारा साहिब आरसीएफ के लिए निकला था। वहां सड़क किनारे कर्म सिंह गिरा पड़ा मिला था। डीएसपी के अनुसार जांच में पता चला कि कुलविंदर कौर के पति मंगल सिंह के मामे का लड़का फतेह सिंह निवासी पत्ती रामूकी ढिलवां, जो रिश्तेदारी में उसका देवर लगता था, के साथ उसके संबंध थे और वह अक्सर रात को कुलविंदर कौर के घर आकर रुकता था। इन संबंधों को कायम रखने के मकसद से कुलविंदर कौर ने 9 मार्च को फतेह सिंह के साथ मिलकर ससुर कर्म सिंह का कत्ल करवा दिया। उन्होंने बताया कि कुलविंदर कौर को गिरफ्तार कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। फतेह सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed