फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MP Chaudhary Santokh Singh surrounded in the case of burning the flame wearing shoes

जूते पहन ज्योति जलाने के मामले में घिरे सांसद चौधरी संतोख सिंह

Sat, 18 Sep 2021 08:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
MP Chaudhary Santokh Singh surrounded in the case of burning the flame wearing shoes
जालंधर। सांसद चौधरी संतोख सिंह द्वारा जूते पहनकर मां भगवती की ज्योति जगाने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष अभी कम नहीं हो रहा है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर का दोबारा घेराव किया है। शिवसेना पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इशांत शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में जूते पहन कर पूजा करना मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि यदि सांसद के खिलाफ जल्द कार्रवाई न की गई तो पार्टी की तरफ से संघर्ष तेज करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

बीते दिनों जालंधर में बीएसएनल की ओर से आयोजित हिंदी दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चौधरी संतोख सिंह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आरती करने के दौरान पांव में जूते पहने हुए थे। इसके अलावा सांसद के साथ खड़े हुए लोगों ने भी जूते पहन रखे थे। जिसके बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पैदा हो गया था व सभी संगठनों ने सांसद चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed